कांग्रेस ने दिल्ली उच्च न्यायालय के एक न्यायधीश के तबादले की निंदा करते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी दबाव की राजनीति कर रही है।
 Political


" alt="" aria-hidden="true" />


नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली उच्च न्यायालय के एक न्यायधीश के तबादले की निंदा करते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी दबाव की राजनीति कर रही है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा नेताओं के खिलाफ मामलों की सुनवाई कर रहे जज के अचानक तबादले से न्यायपालिका के खिलाफ भाजपा की दबाव और बदले की राजनीति का पर्दाफाश हुआ है।


उन्होंने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायधीश मुरलीधर एवं तलवंत सिंह की ने दंगा भड़काने में कुछ भाजपा नेताओं की भूमिका को पहचानकर उनके खिलाफ सख्त आदेश पारित किए एवं पुलिस को कानून के अंतर्गत तत्काल कार्यवाही करने का आदेश दिया था।


उन्होंने कहा कि आदेश दिए जाने के कुछ घंटों में ही न्याय व कानून मंत्रालय ने उनका तत्काल स्थानांतरण पंजाब व हरियाणा न्यायालय कर दिया। कांग्रेसी नेता ने आरोप लगाते हुये कहा कि अगर न्यायाधीश सरकार की नीतियों पर संविधान के अनुरूप अंकुश लगाते हैं तो मोदी सरकार बदले की भावना से काम करती है।



Popular posts
माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट टिवटर ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। दरअसल अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक दो मौत हो चुकी हैं।
Image
यस बैंक के शेयर में 32 फीसदी से ज्यादा उछाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आगमन पर राजधानी में सुरक्षा के मद्देनजर कई रूट डायवर्ट किए जा सकते हैं जिससे अन्य मार्गों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी रूटों पर यातायात की स्थिति जानने के बाद ही घरों से निकलें। सोमवार शाम ट्रंप के दिल्ली पहुंचने के बाद भी कई इलाकों में वाहनों की लंबी कतार दिखीं। यह स्थिति मंगलवार सुबह से शाम तक रहने की आशंका है। 
Image
446 करोड़ रुपए का पड़ा मोदी का विदेश दौरा
नीरव मोदी की संपत्तियों की नीलामी से ‎मिले 51 करोड़